अल्मोड़ा: “ऑपरेशन स्वास्थ्य” अभियान: इन मांगों को लेकर रामगंगा में कूदे आंदोलनकारी, शुरू किया जल सत्याग्रह, उठाई यह मांगे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सीएचसी चौखुटिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर “ऑपरेशन स्वास्थ्य” अभियान जारी है।

आंदोलन कर रहे लोगों की मांग

इसी क्रम में बुधवार को आंदोलन के सातवें दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह पटवाल के नेतृत्व में तीन आंदोलनकारी रामगंगा नदी में उतर गए और जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि सीएचसी चौखुटिया को उच्चीकृत कर सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाए, साथ ही अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

जारी रहेगा आंदोलन

जिस पर आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं और चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से नदी में उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगे।कहा है कि जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे अपना सत्याग्रह जारी रखेंगे।