अल्मोडा: व्यापारी पर हमले से रोष: व्यापार मंडल ने की बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग




अल्मोड़ा: शहर के व्यापारी पर हुए हमले की घटना से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में भारी आक्रोश बना हुआ है। इस मामले को लेकर व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय से मुलाकात की और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

की यह मांग

इसके साथ ही व्यापारियों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की पुरजोर वकालत की। कोतवाल को सौंपे ज्ञापन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि आए दिन बाजार में व्यापारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शाम होते ही बाजार में अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि अंधेरा ढलते ही बाजार में अराजक तत्वों का बोलबाला हो जाता है। पुलिस प्रशासन को तत्काल कदम उठाते हुए नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि व्यापारी बिना भय के अपना कारोबार कर सकें।

​रहे मौजूद

​बैठक और ज्ञापन सौंपने के दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, दीप चंद्र जोशी, आनंद सिंह भोज, मनु गुप्ता, दिनेश कांडपाल, अमन टकवाल, अनिल वर्मा, सुधीर गुप्ता, परवेज कुरैशी, किशन सिंह मल्ला, राजदीप सिंह, दया सागर, मुर्शद अख्तर, शावेज खान, परवेज खान, मोहम्मद यामीन, अनश समेत कई अन्य व्यापारी मौजूद रहें।