अल्मोड़ा: अंकिता भंडारी प्रोटेस्ट के दौरान ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने से आक्रोश, अज्ञात महिला के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल गुरुवार को अंकिता भंडारी प्रोटेस्ट के दौरान महिला के बयान पर हंगामा मच गया। महिला के ब्राह्मणवाद शब्द पर हंगामा मचा।

कहा-ब्राह्मण समाज पर की अभद्र टिप्पणी

जिस पर आज शिकायतकर्ता वैभव जोशी ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमें बताया कि दिनांक 08/01/2026 सुबह 11 बजे गांधी पार्क, चौगान पाटा में अंकिता भण्डारी प्रकरण से संबंधित अलग अलग संगठनों ने एक आम सभा बुलाई थी। इस सभा में वह अपने कुछ मित्रों के साथ उपस्थित थे। सभा में मौजूद अनेकों लोगों ने अपनी बातें रखी, किन्तु एक अज्ञात महिला द्वारा जो बात कहीं गई उसमें काफी बातें समाज में द्वेष फैलाने वाली थी। बताया कि महिला द्वारा Every man is a potential rapist एक किताब की आड़ में यह कथन कहा गया और बार बार कहा गया व इस कथन का पुरजोर समर्थन भी किया गया। इस कथन से अल्मोडा के पुरुषों में काफी रोष उत्पत्र हो चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंच पर जूता पड़ने/ मारने की बात भी कही गई। शराबियों एवं बलात्कारियों जैसे घिनौने शब्दों के साथ ब्राहमणवाद और मानुवाद जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। इसके अलावा और भी कई बातें ऐसी कहीं गई जिनसे समाज में भारी रोष उत्पन्न हुआ है।

की कार्यवाही की मांग

कहा कि महिला के द्वारा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की गईं, हमारी जीवनशैली की तुलना भरे मंच से बलात्कारी एवं शराबी के साथ की गई जिससे मुझे गहरा आघात पहुंचा है। महिला के भद्दे वक्तव्य के दौरान दुखी हो कर मैंने अपना विरोध भी दर्ज किया। जिस पर उन्होंने पुलिस से समाज को तोड़ने वाली मानसिकता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही व जांच की मांग की है‌। इस मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।