अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मौलेखाल/ भिकियासैंण में ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
जिसमें उन्होंने बीते कल शुक्रवार को भिकियासैंण के उपखंड कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें कर्मचारी मानकों के अनुसार समय से वेतन दिए जाने और पीएम की राशि उनके खातों में जमा करने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से कार्य बहिष्कार पर चल रहे थे।
आश्वासन पर मानें कर्मचारी
जिसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया और उनकी सभी मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने ठेकेदारों को आउटसोर्स कर्मचारियों को मानकों के अनुरूप मानदेय दिए जाने और उनका पीएफ का पैसा उनके खाते में जमा करने के निर्देश दिए। वार्ता के बाद कर्मचारी मान गए