अल्मोड़ा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का समापन, संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियों समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर दिया प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन आज रविवार को भी प्रशिक्षण वर्ग पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ जारी रहा।

प्रशिक्षण का समापन

इस दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियों, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वे समाज के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों और कार्यपद्धति को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण वर्ग के प्रमुख सत्र में सरकार की उपलब्धियां विषय पर वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की गति तेज हुई है और गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि आमजन को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इसके बाद आयोजित सत्र में सोशल मीडिया, एआई, नमो एप और सरल एप विषय पर वक्ता रवि रौतेला ने कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और विभिन्न डिजिटल एप्लीकेशनों का उपयोग कर पार्टी की गतिविधियों, विचारों और सरकार की योजनाओं को अधिक व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नमो एप और सरल एप के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और कहा कि डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग कर संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

इसके पश्चात बूथ प्रबंधन विषय पर ललित लटवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसका मजबूत बूथ स्तर का ढांचा होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सफलता का एक प्रमुख कारण उसका सशक्त बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क बनाए रखने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन मजबूत होगा और चुनावी सफलता भी सुनिश्चित होगी।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को आत्मसात करने, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और उनके समर्पण एवं परिश्रम से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार

कार्यक्रम के समापन सत्र में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने सभी वक्ताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें भविष्य में संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त अनुभव और ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों में ले जाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करें।

रहें उपस्थित

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया और उन्हें जनसेवा तथा संगठन विस्तार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला का संचालन अर्जुन बिष्ट और देवेंद्र भट्ट ने किया। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला , जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक प्रकाश भट्ट,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,दिनेश मठपाल,मीना नेगी,अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,मीरा मिश्रा,आनन्द भोज, राहुल जोशी, दीपा अधिकारी,कमल वर्मा, दीपक सिंह भण्डारी,पंकज जोशी, मनोज सनवाल महेश नयाल,दर्शन रावत,धर्मेन्द्र बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,मनोज जोशी,सौरभ वर्मा, निशा बिष्ट, मनीष जोशी, गोविन्द मटेला, श्याम पाण्डे,धर्मवीर आर्या,चन्दन बहुगुणा,अभिषेक जोशी,शुभम रौतेला, दिव्या जोशी, मोहित बिष्ट,सौरभ भट्ट,सुरेश चंद्र
अर्जुन बिष्ट,अमित साह ,संजय जोशी,राहुल जोशी,मीरा मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, पूनम वर्मा, विजय भट्ट,
तस्लीम अंसारी,अकबर खान, राजीव गुरुरानी
नीरज सांगा,कमला तिवारी,दानिश अंसारी,सुधीर कुमार, प्रीति रस्तोगी, नेहा टम्टा, रुबीना, इन्दर मोहन भंडारी कुंदन लटवाल, विजय भट्ट, हरीश कनवाल, पूनम वर्मा, कविता वर्मा, मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक, त्रिलोक राम, आशीष कुमार,गौरव भंडारी,आदि लोग उपस्थित रहे।