अल्मोड़ा: यात्रीगण ध्यान दें: रोडवेज बसों के चुनाव में लगने से इन रूटों पर थमे रोडवेज बसों के पहिए, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसमें अल्मोड़ा में बसों के चुनाव में लगने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं।

चुनाव कार्यों में लगी बसें

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा में चुनाव के चलते रोडवेज बसें बाहर गई है। इससे रोडवेज की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहीं हैं। रोडवेज को लोकसभा चुनाव के कार्यों के चलते बसों को बाहर भेजना पड़ रहा है। रोडवेज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बसे न ही देहरादून रूट को गई, न ही दिल्ली रूट को गई और न ही हरिद्वार रूट को। चुनाव में लगी कुछ बसें कानपुर होमगार्डस को लेने गई है। बीते कल भी अन्य राज़्यों चंडीगढ़, लखनऊ, गुड़गांव व अन्य जगहों को जाने वाली बसों का संचालन रोक दिया गया था। बीते कल एक ही बस का सांय दिल्ली को संचालन किया गया। आज सुबह की कोई भी बसें दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार को संचालित नहीं हुई। दोपहर बाद भी कोई भी बसे चंडीगढ़, लखनऊ, चौखुटिया, गुड़गांव, देहरादून को संचालित नहीं होंगी। जानकारी के अनुसार आज सांय 6:30 बजे अल्मोड़ा से दिल्ली को एक ही बस संचालित किए जाने की संभावना है। अन्य बसें चुनाव कार्यों में अलग अलग जगह संचालित हो रही है। बसों की कमी होने से रूटों का संचालन ठप हो गया है। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।