अल्मोड़ा: ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में निरीक्षक जानकी भंडारी,थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में  महिला टीम द्वारा क्षेत्र में लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक कर पंम्पलेट आदि वितरित किये गये। साथ ही नशा मुक्त अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की। इसके अलावा साइबर ठगी से सजग रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही यातायात नियमों,डायल 112 ,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी।