अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसी बीच जागेश्वर धाम से जुड़ी खबर सामने आई है।
विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद संस्कृति का होगा संरक्षण
मिली जानकारी के अनुसार सरकार जागेश्वर में संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके लिए प्रथम चरण में भूमि आवंटन के साथ-साथ निविदा लगाने का कार्य कर रही है। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा। उन्होंने यह बातें श्रावणी मेले के शुभारंभ के मौके पर वर्चुअली लोगों को संबोधित करते हुए कही।
वर्चुअली किया संबोधित
दरअसल बीते कल से जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला शुरू हो गया है। मौसम खराब होने के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी जागेश्वर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने वर्चुअली लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें भगवान के दर्शन करने थे लेकिन मौसम खराब होने के कारण आधे रास्ते से लौटना पड़ा। कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का पुंज है। सरकार सांस्कृतिक धरोहरों को विकसित करने का लगातार कार्य कर रही है।