सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोडा के हरेला पीठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत और यू सर्क के सहयोग से 16 से 22 जुलाई तक हरेला महोत्सव मनाया जा रहा है।
कुलपति आवास के आसपास फलदार वृक्षों का रोपण किया
इसी क्रम में हरेला महोत्सव के चौथे दिन परिसर एवं कुलपति आवास के आसपास फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी, श्रीमती संजना भंडारी, डॉ नवीन भट्ट, सौरभ, गौरव,, संजय बिष्ट, डॉ ललित जोशी ने पौधारोपण कर उन्हें एक वृक्ष बनने तक देखरेख करने का संदेश दिया।

40 फलदार पौधों का रोपण किया
योग विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट जे संयोजन में नमामि गंगे सेल्फी विद ट्री कार्यक्रम के तहत सांख्यिकी, योग विज्ञान, गणित विभाग के पास 40 फलदार पौधों का रोपण किया। हरेला महोत्सव के दौरान नमामि गंगेसेल्फी विद ट्री अभियान में योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने पौध रोप कर उसके साथ सेल्फी खींची,ताकि भविष्य में विद्यार्थी उन्हीं रोपे गए पौधों की देखरेख छः माह तक करेंगे।