अल्मोड़ा: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग, देखें नाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के नगर के एक होटल में हुई दो दिवसीय पांचवीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई।

वितरित किया पुरस्कार

जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब चयनित खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर गर्ल्स में दीपिका गोस्वामी आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम, बालक सब जूनियर वर्ग में कृष्ण कुमार आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम, गर्ल्स सब जूनियर में आर्टिस्टिक युगल में रिद्धिमा कपिल एवं देव श्री शाह प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग के युगल में हितेश बिष्ट व हिमांशु बगड़वाल प्रथम रहे। सब जूनियर बालिका युगल में बबीता एवं पूजा बिष्ट प्रथम, पुरुष 18 से 28 आयु सीनियर वर्ग में आशीष, अलग-अलग इवेंट में सूरज सिंह बिष्ट प्रथम रहे। 35 से 45 सीनियर वर्ग में प्रकाश भट्ट प्रथम रहे। आर्टिस्टिक सिंगल में दिव्या बिष्ट, आर्टिस्टिक सिंगल जूनियर बालक वर्ग में हितेश, ट्रेडिशनल सब जूनियर बालिका वर्ग में मीनाक्षी प्रथम रही।