अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही, 18 अगस्त तक लागू रहेगी व्यवस्था

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार से आगामी 18 अगस्त तक रात में बंद रहेगा।

वाहनों की आवाजाही बंद

जिसमें रात्रि 11 बजे से प्रात: पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों के संचालन के लिए मार्ग बंद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार से आगामी 18 अगस्त तक रात्रि 11 बजे से प्रात: पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों के संचालन के लिए मार्ग बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 विस्तार (नया-109) के किमी 56 क्वारब पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200 मीटर लंबाई में भूस्खलन जोन बन गया है। वहीं लगातार मलबा और क्षतिग्रस्त भाग में पहाड़ी की ओर हिल कटिंग कार्य हो रहा है।

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग

इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्ग अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक और खैरना-रानीखेत मोटर मार्गो से संचालित होंगे।