अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 12 अक्तूबर को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारियां जोरों शोरों पर है।
अल्मोड़ा आ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि सूत्रों के अनुसार पीएम बाबा जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद टीआरसी में बने सेफ हाउस में भोजन कर करेंगे। यहां उन्हें पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए सैफ की तैनाती हो चुकी है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद लेंगे। जिसमें उन्हें भट की चुड़कानी, गहत की दाल, मडुवे की रोटी, पहाड़ी झोली-भात परोसी जाएगी। हालांकि पीएम नरेन्द्र मोदी के भोजन को लेकर अधिकारी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं।