अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग का हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय के इंटर विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में 20 में से 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान वर्ग में प्रियांशु नेगी ने विद्यालय टॉप किया। वहीं बालिकाओं में अंजली बिष्ट ने विद्यालय टॉप किया। इंटर कला वर्ग का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा। रितेश कुमार ने बालकों में और दीप्ति ने बालिकाओं में विद्यालय टॉप किया। विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में माही नेगी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ बालिकाओं में और बालकों में आदित्य भास्कर ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया।
जताई खुशी
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षाफल पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं , एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र सिंह मूसयूनी , पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा ग्राम प्रधान अमित साह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।