अल्मोड़ा: पीएम श्री योजना: राइका हवालबाग के विद्यार्थियों ने किया सोनी बिनसर महादेव और हेड़ाखान मंदिर का शैक्षिक भ्रमण

​अल्मोड़ा: पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

किया शैक्षिक भ्रमण

इस दौरान विद्यार्थियों ने सोनी बिनसर महादेव और रानीखेत स्थित प्रसिद्ध हेड़ाखान मंदिर का भ्रमण कर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने इस अवसर पर बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को क्षेत्र के इन प्रमुख मंदिरों के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व से परिचित कराना तथा बच्चों में आध्यात्मिक चेतना का विकास करना था। छात्र-छात्राओं ने इन पवित्र स्थलों के इतिहास को बेहद करीब से जाना और इस यात्रा का भरपूर आनंद उठाया।


​रहें शामिल

​विद्यार्थियों के इस शैक्षिक भ्रमण दल को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के कई शिक्षकों और मार्गदर्शकों का विशेष योगदान रहा। भ्रमण दल में भ्रमण प्रभारी संजय पांडे, अन्य शिक्षक एवं स्टाफ मधन सिंह, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, नवीन वर्मा, भगवत सिंह बगडवाल, योगिता तिवारी, राकेश कुमार, ज्योति सागर पांडे, मथुरा देवी और प्रीति लोहनी शामिल रहे।
​