अल्मोड़ा: नो पार्किंग व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 30 लोगों पर पुलिस का एक्शन, की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में बीते कल गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा मय पुलिस टीम के धारानौला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे नो पार्किग में खड़े वाहनों व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 30 वाहन के चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर 20,500/- रुपये का नकद जुर्माना वसूला गया। साथ ही बिना सत्यापन के फेरी लगाने वाले 05 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर नकद जुर्माना वसूला गया।