अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में कल सायं चेकिंग के दौरान कौसानी के पास वाहन सं0- UK04-C-0075 कैंटर चालक खेम सिंह उर्फ पप्पू निवासी पाटी चंपावत शराब के नशे में मदहोश होकर खतरनाक तरीके से कैंटर को चल रहा था। जिसे मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था, जो हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जा रहा था।