अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 26.03.2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान भिकियासैंण रोड पर लोकोट को जाने वाले रास्ते के पास अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी बगड़वार, भतरौजखान के कब्जे से 2 पेटी में 12 बोतल व 24 अध्धे मैकडॉवेल्स अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया।

भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उ0नि0 करतार सिंह
2-हेड कानि0 नारायण सिंह
3-हेड कानि0 अरविन्द चौधरी