अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थाना देघाट में आज दिनांक 06.03.2025 को अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट टीम द्वारा फौ0वाद सं0- 167/22 धारा 279/304A/337/337 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त शाकिर हुसैन पुत्र चुन्ना खान निवासी ग्राम क्वैराला तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा को अभियुक्त के घर ग्राम क्वैराला से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दिनांक 05.03.2025 को अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान टीम द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट फौजदारी वाद संख्या-122/2019 धारा 279/304ए/337/338 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त कुन्दन सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम थौली, भिकियासैण जनपद अल्मोड़ा जो 02 साल से फरार चल रहा था को गिरफ्तार कर माननीय पेश किया गया।