अल्मोड़ा: एसएसपी ने पुलिस लाईन में निर्माण व जीर्णोंधार कार्यों का लिया जायजा, देखीं व्यवस्थाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने आज दिनांक 06.03.2025 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा में चल रहे टाईप-2 भवनों का जीर्णोंद्धार व नये प्रशासनिक भवन एवं बाउंड्री वॉल आदि निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

दिए यह निर्देश

जिसमे उन्होंने निर्माण कार्यों को करा रही कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र निमार्ण/जीर्णोंद्धार कार्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाईन में चल रहे निमार्ण/जीर्णोंद्धार कार्यों को अपने देख-रेख में ससमय सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया।

रहें मौजूद

इस दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।