अल्मोड़ा: पुलिस ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
        
एक वारंटी गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त वारंट फौजदारी वाद संख्या- 734/2020, धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त चारु जोशी उम्र- 27 वर्ष पुत्र दीपक जोशी निवासी नायल दन्या जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक- 18.03.2024 को नायल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया  जा रहा हैं।

थाना दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1- अपर उ0नि0 पुष्कर खाती
2- हे0कानि0 गोपाल गिरी
3- कानि0 पवन थ्वाल