उत्तराखंड मौसम अपडेट: अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक गर्मी चरम पर पहुंच गई है। शुष्क मौसम में सूरज के तेवर तल्ख हैं और पारा तेजी से चढ़ रहा है। आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और तेजधूप खिलने के आसार हैं। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।