अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में वारंटियों की धड़पकड़ के लिए लगातार पुलिस सक्रिय हैं।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिस पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त वारंट फौजदारी वाद संख्या- 71/2024 अन्तर्गत धारा मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त विपिन लाल पुत्र आनन्द लाल निवासी अराड़ी रजवार, देघाट जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक- 30.08.2024 को उसके स्याल्दे स्थित दुकान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम रहीं शामिल
1- अपर उप निरीक्षक गणेश कुमार
2- कांस्टेबल नवीन गिरी गोस्वामी