अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश का दौर अभी थमा हुआ है, लेकिन मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश के बाद चार सड़कें बंद
वहीं बारिश थमने के बाद भी जिलें की चार सड़कें बंद है। बुधवार को जिले में ज्वारनैणी-बकस्वाड़, कुशलबैंड-थुवासिमल, पीपना-रणकुना-मोहना, दन्योली-चौकना सड़कें मलबा और बोल्डर गिरने से बंद रहीं। सुबह के समय इन सड़कों पर आवाजाही थमने से 12 से अधिक गांवों की दो हजार आबादी प्रभावित हो रही है। जिसके बाद सूचना पर जेसीबी भेजी गई। देर शाम सभी सड़कों पर आवाजाही शुरू हुई जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
बन्द सड़कों को खोलने का काम जारी
इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है।