उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षाओं का औपबंधिक चयन परिणाम और अंतिम उत्तर-कुंजी जारी कर दी है।
उत्तर कुंजी जारी
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, प्राविधिक सहायक (इतिहास), सहायक बोरिंग टैक्नीशियन और कम्प्यूटर प्रोग्रामर, साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन तथा प्राविधिक सहायक (इतिहास) की लिखित परीक्षा 20 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं सहायक बोरिंग टैक्नीशियन और कम्प्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर, 2026 को आयोजित हुई थी। परीक्षाओं के बाद 30 सितंबर, 2026 को औपबंधिक उत्तर-कुंजियाँ जारी कर 01 से 05 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाईन आपत्तियाँ मांगी गई थीं। आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम उत्तर-कुंजी और मेरिट सूची तैयार की गई है। आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल ने स्पष्ट किया है कि यह सूची पूर्णतः औपबंधिक है। अभिलेख सत्यापन के पश्चात अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों में से ही अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।
देखें वेबसाइट
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को देखें।