अल्मोड़ा: पुलिस ने एक वारंटी को ऊधम सिंह नगर से किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त वारंट एनबीडब्यू अन्तर्गत धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उपेंद्र गिरी पुत्र विद्यागिरी निवासी मेट्रोपोलिस रुद्रपुर, उधमसिंहनगर जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक 14.10.2024 को रुद्रपुर, उधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली धौलछीना पुलिस टीम‌ रहीं शामिल

1- अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद
2- हे0कानि0  कुंदन लाल