अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, चरस, गांजा और शराब की भारी खेप पकड़ी, दबोचे 4 तस्कर, 17 लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कल दिनांक 19/05/2025 की शाम व रात्रि और आज दिनांक 20/05/2025 की प्रातः सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही की। जिसमे –      

1-कोतवाली अल्मोड़ा की कार्यवाही

   प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में दिनांक 19.05.2025 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा रुटीन चेंकिग के दौरान शैल बैंड से लगभग 2 किमी आगे बागेश्वर रोड पर एक बाइक संख्या- UK06-U-8398 को रोका गया, जिनकी नम्बर प्लेट दोषपूर्ण थी। चालानी कार्यवाही करते समय दोनो सकपका रहे थे, बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो घबराने लगे। शक होने पर दोनों प्रवेश सिंह चौहान उम्र 27 वर्ष पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी ग्राम नगला पोस्ट भमोरा थाना भमोरा जिला बरेली उत्तर-प्रदेश  हाल निवासी आनन्द विहार फुलसूंगा  रुद्रपुर व दीपक सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम साकरपुर नगला पोस्ट व थाना भमौरा जिला बरेली उत्तर-प्रदेश के बैगों को चेक किया तो चालक प्रवेश और साथी दीपक के कब्जे से क्रमशः 1.361 kg व 1.507 kg कुल 2.868 kg अवैध चरस बरामद हुई। तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO- 44/25 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी और वाहन को सीज किया गया। कीमत- 5,73,600/-  रुपये है।

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम‌ रहीं शामिल

1-उ0नि0 देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी चौकी एनटीडी कोतवाली अल्मोड़ा
2-अपर उ0नि0 जयपाल सिंह
3- कानि0 हरीश प्रसाद
4-कानि0 विमल टम्टा

2-थाना सल्ट की कार्यवाही

थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक व प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा भुवन जोशी के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 20.05.2025 की प्रातः चेकिंग के दौरान कठपतिया तिराहे के पास एक फोर्ड फिगो कार संख्या- UK04-U-8020 को रोक कर चेक किया गया तो चालक आशीष मिश्रा उम्र- 33 वर्ष पुत्र विश्वनाथ मिश्रा निवासी सरवर खेड़ा, कुण्डा  जनपद उधमसिंह नगर के कब्जे से तीन बैगों में कुल 37.450 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR NO- 11/25 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी और वाहन को सीज किया गया। गांजा बेचने व तस्करी में संलिप्तों के बारे में जानकारी की जा रही है,जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। कीमत- 9,36,250/- रूपए है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उ0नि0 लखविन्दर सिंह, थाना सल्ट
2-हेड कानि0 संजू कुमार, थाना सल्ट
3-कानि0 विपिन पांथरी, थाना सल्ट
4-कानि0 परवेज आली, एसओजी अल्मोड़ा

3-थाना दन्या की कार्यवाही

थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.05.2025 को बीती रात थाना गेट के सामने चैकिंग के दौरान कार वैगनआर संख्या- HR51-S-6912 से 25 पेटियों में 1200 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त/चालक विजय सिंह बानी उम्र 31 वर्ष पुत्र शेर सिंह बानी निवासी ग्राम कोट पोस्ट चरचालीखान थाना धौलछीना अल्मोड़ा को धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर FIR NO- 11/2025 अभियोग पंजीकृत किया गया है। वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त अवैध शराब को पनार की ओर ले जा रहा था। कीमत- 2,34000/- रुपये है।

थाना दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, थाना दन्या
2-अपर उ0नि0 बीना कौर
3-हेड कानि0 मनोज कोहली
4-कानि0 प्रमोद कुमार
5- कानि0 जगत सिंह
6- कानि0 श्रीनाथ