अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, अवैध अफीम व 106 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 16.02.2025 को प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा अजेन्द्र प्रसाद व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान करबला तिराहे से 150 मीटर बेस तिराहे की तरफ मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह बिष्ट के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक व सिक्की खान के कब्जे से 1.14 किलोग्राम अफीम (1 किलो 14 ग्राम) बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमे शुभम सिंह बिष्ट उम्र- 29 वर्ष पुत्र धरम सिंह बिष्ट हाल निवासी नैनी होटल आउट हॉउस कम्पाउण्ड माल रोड थाना मल्लीताल जिला नैनीताल व सिक्की खान उम्र 20 वर्ष पुत्र दिल्लन खान निवासी प्यास, थाना सिरोली जिला बरेली  उत्तर-प्रदेश है। अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट मूल रुप से लमगड़ा, अल्मोड़ा का रहने वाला हैं।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट के विरुद्ध जिला नैनीताल में एनडीपीएस एक्ट व अन्य में 03 मुकदमे पंजीकृत होना प्रकाश में आया हैं तथा दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही हैं।‌कीमत- 31,80,000 रुपये)  व 1.14 किलोग्राम अफीम (1 किलो 14 ग्राम) (कीमत – 1,14,000 रुपये)

कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल

1.उ0नि0 संतोष तिवारी, कोतवाली अल्मोड़ा
2.हेड कानि0 कैलाश चन्द्र, कोतवाली अल्मोड़ा
3.कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4.कानि0 इन्द्र कुमार, एसओजी अल्मोड़ा