अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में दिनांक 08/10/2024 की सायं सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा लोधिया बैरियर से 20 मीटर पहले अल्मोड़ा की तरफ संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK02-A-0737 सेलेरियो कार को रोक कर चैक किया गया तो अभियुक्त संजय कुमार चंदोला उम्र- 41 वर्ष पुत्र धर्मानंद चंदोला निवासी अयारतोली पो0 डंगोली, बैजनाथ जिला बागेश्वर के कब्जे से 84 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व 24 बोतल बियर बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में  धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। जो शराब दिल्ली व हल्द्वानी से सस्ते दामों में लाकर बागेश्वर को ले जा रहा था।

कोतवाली अल्मोड़ा/एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 दिनेश परिहार- चौकी प्रभारी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
2- कानि0 नन्दन राम- चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
3- कानि0 मौ0 यामीन-  एसओजी अल्मोड़ा
4- कानि0 राकेश भट्ट – एसओजी अल्मोड़ा