अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, अवैध शराब व बियर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। 
  
पुलिस की कार्यवाही
     
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय नेगी‌ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 17/01/2024 को चेकिंग के दौरान धौलादेवी ब्लाक के पास अभियुक्त पंकज सिंह गैड़ा, उम्र- 23 वर्ष, पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम काफली, दन्या, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 52 पव्वे मैकडाउल रम, 33 पव्वे 8 पीएम व्हीस्की अग्रेजी शराब व 42 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का, 17 केन व 18 बोतल बियर अवैध बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी
2-कानि0 पवन थ्वाल, थाना दन्या