अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, 05 लाख से अधिक कीमत की स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में बीते कल दिनांक 14.05.2025 की सायं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बुर्खाल स्वीट्स लोधिया से पहले बैण्ड पर अल्मोड़ा की तरफ से एक युवक फैजल अहमद उम्र- 22 वर्ष पुत्र जुनैद अहमद निवासी थाना बाजार अल्मोड़ा के कब्जे से 17.63 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-41/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। जिसकी कीमत-5,28,900 /-रुपये है।

कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा
2-कानि0 सुन्दर लाल, चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा
3-कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
4-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
5-कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा