अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, महिला सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा के साथ दी विभिन्न लाभप्रद जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 04.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा ग्राम तल्ला बल्टा के महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों एवं उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टि,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), नशे के दुष्प्रभावों, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत यातायात नियमों के पालन करने तथा पुलिस के साथ सहयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।