अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता पहल: छोटे बच्चों से सहज और दोस्ताना अंदाज में मिली महिला पुलिस, दिया खास संदेश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है साथ ही बच्चों के सुरक्षार्थ आवश्यक पहल की जा रही है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंड़ारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद व महिला कानि0 तुलसी गोस्वामी द्वारा विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली बच्चों व महिला अध्यापकों के साथ मित्रवत एवं आत्मीय वातावरण में संवाद स्थापित किया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने छोटे बच्चों से सहज एवं दोस्ताना अंदाज में बातचीत कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं सुझावों को जाना तथा उन्हें पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा का भाव विकसित करने हेतु प्रेरित किया। बच्चों को बताया गया कि पुलिस उनकी मित्र है और किसी भी समस्या, डर अथवा असुरक्षा की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क पार करते समय बिशेष ध्यान दे, सड़क पर खेलकूद न करें, वाहन में बैठते समय सावधानी बरतें तथा दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय हेलमेट के महत्व को समझें। साथ ही यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, आपातकालीन सहायता सेवाएं, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा अन्य पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही उन्हें नशे के दुष्प्रभावों, अनुशासन, स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।