अल्मोड़ा: नशे के विरूद्ध पुलिस की मुहिम, गांव-गांव नशा मुक्ति की अलख जगा रहें ग्राम प्रहरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग की। जिसमें उन्होंने
नशा मुक्ति के पोस्टर वितरित कर गांवों में चस्पा करने और लोगों को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करने को प्रेरित किया गया था। इस पर सभी ग्राम प्रहरियों द्वारा अपने-अपने गांवों में नशा मुक्ति पोस्टरों को चस्पा कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से आगाह किया जा रहा है।