अल्मोड़ा: पुलिस की मुहिम, वरिष्ठ बुजुर्गों को साइबर ठग, डिजिटल अरेस्ट से किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत “ऑपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।

हरसंभव मदद का भरोसा

इसी क्रम में दिनांक 26.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम व थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य व कुशल क्षेम की जानकारी ली गयी। इस दौरान उनसे संवाद कर उनकी  समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी लेकर आश्वासन दिया कि पुलिस की आवश्यकता या समस्या की स्थिति में उन्हें सहयोग देने हेतु सदैव तत्पर रहेगी। साथ ही उन्हें थाने का सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर डायल 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने निःसंकोच हेल्पलाइन नंबरो पर जानकारी दें, जिससे आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जा सके।  

साइबर ठगों से रहें सावधान

इसके साथ ही बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्मैक, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।