अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 17.08.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा मय पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक तनुजा हंयाकी,महिला कानि0 माया,म0कानि0 इन्द्रा भट्ट जोशी,होमगार्ड पूरन सिंह के जागरूकता अभियान के तहत माठ गांव की महिलाओं व शारदा मठ की महिला साध्वियों को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के संबंध में जानकारियां देकर जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की छिटाकसी/ छेड़खानी की घटना होने पर तत्काल डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 पर कॉल करने हेतु बताया गया, जिससे पुलिस द्वारा ससमय आपकी सहायता की जा सकें।