अल्मोड़ा: पुलिस की मुहिम, नशे के दुष्प्रभावों से कर रहीं आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया गया जागरूक

इसी क्रम में आज दिनांक 05.07.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में म0कानि0 इंद्रा भट्ट, व म0कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया तथा अपने आस-पास के लोगों को नशा न करने के लिये प्रेरित करने हेतु बताया गया। साथ ही साईबर फ्रॉड ,बाल विवाह, महिला अपराध, नवीन कानून, डायल 112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,आपदा कंट्रोल रुम नंबर 1070 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।