अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में दिनांक- 26.01.2026 को भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा IMPCL फैक्ट्री मोहान के पास चेकिंग के दौरान मोटर साईकिल UK18 M 2075 में सवार एक युवक के कब्जे से कुल – 09.358Kg गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त पुष्पेन्द्रर उम्र- 24 वर्ष S/O चन्द्र पाल सिंह, निवासी- वार्ड न0- 9 मजरा बक्श, थाना- बाजपुर जिला- ऊधमसिंह नगर, हाल पता- काली माता मन्दिर के पास बन्नाखेडा, थाना- बाजपुर जिला- ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-01/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटर साईकिल को सीज किया गया। तस्कर गांजा बाजपुर की ओर ले जा रहा था।
कीमत- 2,33,950 रुपये।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा चौकी प्रभारी भौनखाल
2. कानि0 नीरज पाल थाना भतरौजखान
3. कानि0 देवेन्द्र प्रताप थाना भतरौजखान