अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी है।
यातायात नियमों की दी जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 23.12.2024 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस के उपनिरीक्षक धरम सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज सराईखेत में नशामुक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उपस्थित लगभग 150 छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह किया और कभी नशा न करने की प्रेरणा दी। साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक किया। इसके अलावा यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर/महिला अपराध, मानव तस्करी, तीन नये कानूनों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी।