उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी जनवरी महीने में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है।
राष्ट्रीय खेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड को 24 वर्षों में पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। इसके लिए तैयारियां चल रही है। जिसमें इन राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को जागेश्वर धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।
28 जनवरी से उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें आगामी 28 जनवरी से उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। अल्मोड़ा में 31 जनवरी से चार फरवरी तक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को विश्वविख्यात जागेश्वर मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। अन्य जिलों के खिलाड़ियों को भी धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।