March 28, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सल्ट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

 2,430 total views,  6 views today



आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा भ्रमण पर आए थे। जिस पर मुख्यमंत्री के सल्ट पंहुचने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया।

मुख्यमंत्री का किया विरोध-

आज जब सल्ट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला गुजरा तो कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, साथ ही मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जिसमें जिला उपाध्यक्ष अमित रावत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता चंपानगर क्षेत्र में एकत्रित हुए। जिस पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को चारों ओर से घेरकर हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस उन्हें चौकी ले आई।

जिला उपाध्यक्ष ने कही यह बात-

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित रावत ने कहा कि सल्ट क्षेत्र के अस्पतालों में आज भी कई विषमताएं हैं, जिसको लेकर हर भाजपा का मुख्यमंत्री इनको दूर करने का वादा करता आया है। पर आज साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं। साथ ही यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा केवल सल्ट की जनता और युवाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। जिस पर जनता को ठगने वाली भाजपा और इनके मुख्यमंत्री का युवा कांग्रेस हर जगह विरोध करेगी और ऐसे में किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न हुआ तो उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।