अल्मोड़ा पुलिस का अभियान, माल रोड और धारानौला में नो-पार्किंग जोन से हटाए 45 वाहन, चालान काट दी कड़ी हिदायत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रेशखर घोडके द्वारा जनपद के यातायात/थाना प्रभारियों को जनपद में नो पार्किंग क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई व नगर में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 20.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह व प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे मय ट्रैफिक पुलिस द्वारा माल रोड व चौकी प्रभारी धारानौला उ0नि0 श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस द्वारा धारानौला क्षेत्रान्तर्गत “नो पार्किंग जोन” में खड़े वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने “नो पार्किग जोन” में वाहन खड़ी करने पर 45 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

की यह अपील

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों से अपील की गयी कि नो पार्किंग क्षेत्रों का विशेष रुप से पालन करें तथा अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, जिससे नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनी रहें।