अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर पुलिस बल, “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत भी जारी है अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन कालनेमि अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भी जनपद पुलिस द्वारा अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी,संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु जनपद के प्रवेश मार्गो पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। जिसमें अल्मोड़ा पुलिस द्वारा निरंतर आपराधिक,अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियाँ प्रकाश में आती है,तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग की जा रही है।

“ऑपरेशन कालनेमि” अभियान

इसके साथ ही “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत आवागमन कर रहे बाबाओं से पूछताछ की गई एवं उनके पहचान पत्र व दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध प्रकाश में नहीं आया।