अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 10.05.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों, नशा उन्मूलन एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व बताते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसके साथ ही युवाओं एवं स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों के संबंध में भी लोगों को जागरूक करते हुए डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक आदि से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गयी।
अल्मोड़ा: पुलिस की पहल: नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान