अल्मोड़ा: पुलिस की पहल,  छात्र-छात्राओं को सिखाए साइबर सुरक्षा और सजगता के गुर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में शनिवार को महिला कोतवाली टीम द्वारा हरिदत्त पेटसाली राजकीय इंटर कॉलेज, चितई में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनजान कॉल, ओटीपी फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचने के तरीके, सोशल प्लेटफॉर्म्स का सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन गेमिंग के खतरों से दूरी, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी। साथ ही छात्रों से अपील की कि वे एक नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही, नए आपराधिक कानूनों, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और सड़क सुरक्षा नियमों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।