उत्तराखंड मौसम अपडेट: शीतलहर चलने से सुबह-शाम की ठंड में इजाफा, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।


उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। सूरज की तपिश दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास कर सकती है जबकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड बनी रहेगी। फिलहाल 14 नवंबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन के समय गर्मी और सुबह शाम ठंड का एहसास होगा। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क को बना हुआ है। सुबह से निकलने वाली चटक धूप दिन में जहां सर्दी से राहत दे रही है तो वहीं शाम ढलने के साथ ही ठंड हो रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।