अल्मोड़ा: बिना सत्यापन दुकान किराए पर देने‌ पर पुलिस ने किया चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌‌ अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 05.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा धारानौला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।       चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन दुकान किराए पर देने पर 01 मकान मालिक के विरुद्ध धारा  83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹5,000 रुपये का नगद चालान किया गया।