अल्मोड़ा: गोद लिये गांव में पुलिस ने चलाई मुहिम, ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों को दी लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 24.08.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी, थानाध्यक्ष महिला थाना व पुलिस टीम द्वारा गोद लिये गये सेल गांव नियर एनटीडी अल्मोड़ा में जाकर गांव के नव निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान चंद्रिका तिवारी के साथ मिलकर गांव के संभ्रांत व्यक्ति/महिलाओं वह समूह की महिलाओं के साथ एक बैठक / चौपाल लगाकर समाज में हो रहे अपराधों को समझने व उन अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु सुझाव दिये गये। साथ ही साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध,यातायात के नियम एवं नवीन कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधान के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
डायल-112,
महिला हेल्प लाईन नंबर-1090
साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,
चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098
आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070