अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में उप-निरीक्षक गंगा राम सिंह गोला द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को नशे से होने वाली पारिवारिक और सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान लोगों से खुद नशे से दूर रहने और अपने आसपास नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही साइबर अपराधों की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो घबराने की बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।