अल्मोड़ा: एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुची पुलिस, जानी कुशलक्षेम, बारिश में नदी,नालों से दूर रहने की अपील की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक- 02.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया विनोद जोशी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थाना चौखुटिया के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, जिससे थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जा सके। इस के अतिरिक्त बारिश के दौरान नदी,नालों व अन्य आपदा क्षेत्रों में जाने से बचते हुए सतर्कता बरतने को कहा।