अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नगर में माँ नंदा देवी मेले के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा/ निरीक्षक यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को खतरनाक तरीके से/नशे में वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिय गये हैं।
पुलिस की कार्यवाही
जिस पर इसी क्रम में पुलिस ने बीते दिनांक 06.09.2024 को एक चालक को गिरफ्तार किया। जिसमें माँ नंदा देवी मेले के दौरान अल्मोड़ा पुलिस की इन्टरसेप्टर को सूचना प्राप्त हुई कि एक हुंडई कार वाहन सं0-CG13U5446 के चालक द्वारा चौघानपाटा के पास स्कूटियों को टक्कर मारते हुए, टैक्सी स्टैण्ड की तरफ तेजी से वाहन को लाया जा रहा हैं। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टैक्सी स्टैण्ड तिराहा से वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक नरेन्द्र चौहान निवासी क्वैराली, अल्मोड़ा शराब के नशे में धुत होकर बिना कागजात, बिना डीएल के वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी।